Site icon Dainik Savera Times

जोहोर कप: पाकिस्तान के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम

बेंगलुरु: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम 27 अक्टूबर से मलेशिया के जोहोर में होने वाले 11वें सुल्तान जोहोर कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए गत विजेता भारतीय टीम बुधवार तड़के बेंगलुरु से कुआलालंपुर के लिये रवाना हो गयी। भारत ने पिछले साल चार नवंबर को आस्ट्रेलिया को हरा कर प्रतिष्ठित ट्राफी पर कब्जा किया था।

Exit mobile version