Site icon Dainik Savera Times

JP Nadda ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को दी बधाई

नई दिल्लीः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई दी और कहा कि खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण अद्वितीय है। नड्डा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को हार्दकि बधाई।‘

चोपड़ा की सराहना करते हुए, भाजपा प्रमुख ने कहा, ‘खेल के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और समर्पण अद्वितीय है, और आपका रिकॉर्ड तोड़ने वाला प्रदर्शन भारत के सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है और उत्कृष्टता के लिए आपके निरंतर प्रयास का प्रमाण है।‘ नड्डा ने कहा, ‘मैं आपके भविष्य के प्रयासों के लिए आपको शुभकामनाएं देता हूं। आप भारत को गौरवान्वित करते रहें।‘

भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने रविवार को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश के लिए ऐतिहासिक पहला स्वर्ण पदक जीता।

Exit mobile version