नानजिंग (चीन) : अनुभवी ज्योति सुरेखा वेन्नम विश्व कप फाइनल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कंपाऊंड तीरंदाज बन गई जिन्होंने यहां कांस्य पदक हासिल किया। एशियाई खेल चैम्पियन ज्योति ने दुनिया की दूसरे नंबर की तीरंदाज ब्रिटेन की एला गिब्सन को 150-145 से हराकर पहली बार इस टूर्नामैंट में पोडियम पर जगह बनाई। 8 तीरंदाजों के विश्व कप सत्र के फाइनल में भारत की 29 वर्ष की ज्योति ने क्वार्टर फाइनल में अमरीका की एलैक्सिस रूइज को 143-140 से हराया था। वह सैमीफाइनल में दुनिया की नं.1 तीरंदाज मैक्सिको की आंद्रिया बेसेरा से 143-145 से हार गई। विश्व कप फाइनल में ज्योति तीसरी बार उतरी थी।
इससे पहले वह 2022 और 2023 में पहले दौर में बाहर हो गई थी। भारत की मधुरा धमनगांवकर पहले दौर में मैक्सिको की मरियाना बेरनाल से 142-145 से हारकर बाहर हो गई। भारत को पुरुष कंपाऊंड वर्ग में निराशा हाथ लगी। देश के शीर्ष तीरंदाज ऋषभ यादव शूट-ऑफ में नीदरलैंड के पूर्व विश्व चैंपियन माइक ोसेर से हारकर कांस्य पदक से चूक गए। दोनों तीरंदाजों ने निर्धारित 5 छोरों पर केवल तीन अंक गंवाए और स्कोर 147-147 से बराबर रहा।

