Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

लवलीना और असम के अन्य मुक्केबाजों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने से रोक रहे कलिता: Ajay Singh

March 19, 2025

लवलीना और असम के अन्य मुक्केबाजों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने से रोक रहे कलिता: Ajay Singh

BFI President Ajay Singh : भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया कि हाल ही में निलंबित बीएफआई महासचिव हेमंत कलिता ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने से रोक रहे हैं।

सिंह ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में 69 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना गुरुवार से ग्रेटर नोएडा में शुरू हो रही घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती हैं, लेकिन असम मुक्केबाजी संघ में सचिव का पद संभाल रहे कलिता ने उन्हें टूर्नामेंट से हटने को कहा है। दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सुधीर कुमार जैन द्वारा की गई जांच में कलिता को वित्तीय कुप्रबंधन का दोषी पाया गया है।

सिंह ने कहा, “असम मुक्केबाजों को महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने से हतोत्साहित कर रहा है। लवलीना ने प्रतियोगिता के समर्थन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया है। लेकिन अधिकारियों को एक कॉल आया है जिसमें हेमंत कलिता ने उन्हें भाग न लेने के लिए कहा है। लवलीना ने असम मुक्केबाजी में बहुत बड़ा योगदान दिया है, इसलिए वह अपनी भागीदारी पर पुनर्विचार कर रही हैं।” कलिता ने आरोप का तुरंत जवाब नहीं दिया।

वह आगामी बीएफआई चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों में से एक थे, लेकिन उनका नामांकन इस आधार पर खारिज कर दिया गया कि संगठन में विभिन्न भूमिकाओं में दो कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्हें ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ से गुजरना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें