नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के खिलाफ की गई अपनी अनुचित टिप्पणी की। आपको बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में खेले गए मैच का विश्लेषण करते हुए कामरान ने अर्शदीप के सिख धर्म का मजाक बनाया जिसका वीडियो वायरल हो गया था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया की थी।
जिसके बाद कामरान ने अपनी इस गलती की माफ़ी भी मांग ली थी। जिसपर हरभजन सिंह ने कामरान अकमल को सिख इतिहास के बारे में जवाब देते हुए कहा है कि, ये बेहद बेतुका बयान और बेहद बचकानी बात है जो कोई ‘नालायक’ इंसान ही कर सकता है. कामरान अकमल को समझना चाहिए कि कुछ भी कहने और किसी के धर्म का मजाक उड़ाने की जरूरत नहीं है।
अपने पूर्वजों से पूछो, रात 12 बजे सिख मुगलों पर हमला करते थे और तुम्हारी माँ-बहनों को आज़ाद कराते थे, इसलिए बकवास करना बंद करो। यह अच्छा है कि वह इतनी जल्दी समझ गए और माफी मांग ली लेकिन उन्हें फिर कभी किसी सिख या किसी धर्म को ठेस पहुंचाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।’ हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, चाहे वे कोई भी हों चाहे वह हिंदू धर्म हो, इस्लाम हो, सिख धर्म हो या ईसाई धर्म हो…”

