Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सबसे तेज 31 टैस्ट शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने Kane Williamson

February 7, 2024

सबसे तेज 31 टैस्ट शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने Kane Williamson

विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टैस्ट की दूसरी पारी में अपना 31वां टैस्ट शतक जड़ा। इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी किए। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने टैस्ट क्रिकेट में 170 पारियों में 31वां शतक लगा दिया है और बेन स्टोक्स को पीछे छोड़कर ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि, वो 165 पारियों में सबसे तेज 31 शतक तक पहुंचने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से चूक गए। इसके अलावा, यह पहली बार था जब विलियमसन ने एक ही टैस्ट मैच में दो शतक जड़े।

दुनिया के नंबर 1 रैंक वाले टेस्ट बल्लेबाज ने अपने हालिया शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 118 और दूसरी पारी में 109 रन की पारी खेली। ग्लेन टर्नर (1974), ज्योफ हॉवर्थ (1978), एंड्रयू जोन्स (1991) और पीटर फुल्टन (2013) के बाद विलियमसन एक टेस्ट मैच में दो शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पांचवें खिलाड़ी बन गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें