Site icon Dainik Savera Times

केन विलियमसन IPLसे बाहर, गुजरात टाइटंस ने की पुष्टि

अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज केन विलियमसन घुटने की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गए हैं। टीम ने इसकी पुष्टि की। न्यूजीलैंड के चैम्पियन बल्लेबाज को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को पहले मैच के दौरान एक कैच लपकने का प्रयास करते समय चोट लगी थी।

गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘टूर्नामेंट में इतने पहले केन को चोट के कारण खोना दुखद है। हम उनके जल्दी फिट होने की कामना करते हैं।’’

अब विलियमसन स्वदेश रवाना होकर इलाज करायेंगे। टीम उनके विकल्प का ऐलान जल्दी ही करेगी। विलियमसन को रूतुराज गायकवाड़ का छक्का बचाते हुए सीमारेखा के पास गिरने से चोट लगी। उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर वह मैदान पर नहीं लौटे।

Exit mobile version