Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिंगापुर सीरीज में संयुक्त 19वें स्थान पर रहे करणदीप कोचर

October 8, 2023

सिंगापुर सीरीज में संयुक्त 19वें स्थान पर रहे करणदीप कोचर

 

सिंगापुर: भारत के करणदीप कोचर ने रविवार को यहां लगातार तीसरे दौर में एक अंडर 71 का स्कोर बनाया जिससे वह 20 लाख डालर इनामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज सिंगापुर गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 19वें स्थान पर रहे। स्पेन के डेविड पुइग ने शानदार खेल का नजारा पेश किया तथा पांच शॉट के अंतर से खिताब जीता।

कोरिया के जेवूंग ईओम अंतिम दौर में 69 का स्कोर बनाकर दूसरे स्थान पर रहे। कोचर के अलावा भारत के अन्य खिलाड़ियों में हनी बैसोया (70) संयुक्त 44वें, वीर अहलावत (75) संयुक्त 51वें और विराज मडप्पा (73) संयुक्त 59वें स्थान पर रहे। इस सीरीज की अगली प्रतियोगिता मकाऊ ओपन होगा जो 2017 के बाद पहली बार खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें