Site icon Dainik Savera Times

Katie McNeal और Roberto Bautista Agut अमेरिकी ओपन से हटे

न्यूयॉर्क: महिला युगल में पिछले दो बार की उपविजेता कैटी मैकनेली चोट के कारण अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गई हैं। पुरुष वर्ग में रॉबर्टो बॉतिस्ता आगुट ने भी वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है।अमेरिका की मैकनेली चोटिल होने के कारण वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन में भी भाग नहीं ले पाई थी।

उनके हटने से उनकी हमवतन मैडिसन ब्रेंगल को मुख्य ड्रा में जगह मिल गई। बॉतिस्ता आगुट के टूर्नामेंट में नहीं खेलने के फैसले के कारण जापान के योसुके वातानुकी को पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में शामिल किया गया है। अमेरिकी ओपन 28 अगस्त से शुरू होगा।

Exit mobile version