Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tennis Tournament में Katrina Siniakova और Taylor Townsend ने जीत दर्ज करके हासिल किया महिला युगल का खिताब

July 14, 2024

Tennis Tournament में Katrina Siniakova और Taylor Townsend ने जीत दर्ज करके हासिल किया महिला युगल का खिताब

लंदन : कैटरीना सिनियाकोवा और टेलर टाउनसेंड ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीता। सिनियाकोवा और टाउनसेंड ने शनिवार को खेले गए फाइनल में गैब्रिएला डाब्रोवस्की और एरिन रूटलिफ को 7-6 (5), 7-6 (1) से हराया। सिनियाकोवा का विंबलडन में यह तीसरा महिला युगल खिताब है।

उन्होंने लंबे समय तक अपनी युगल जोड़ीदार रही बारबोरा क्रेजिकोवा के विंबलडन एकल खिताब जीतने के कुछ देर बाद अपने नाम पर एक और ट्रॉफी जोड़ी। चेक गणराज्य की सिनियाकोवा ने हमवतन क्रेजिकोवा के साथ मिलकर सात ग्रैंडस्लैम महिला युगल खिताब जीते हैं। उन्होंने इस साल फ्रेंच ओपन में कोको गॉफ के साथ जोड़ी बनाकर खिताब जीता था। टाउनसेंड के साथ यह उनका पहला खिताब है। टाउनसेंड का यह पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें