Site icon Dainik Savera Times

केजरीवाल ने विश्व कप मुकाबले के लिए टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजराज के अहमदाबाद में नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2023 के फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया को रविवार को शुभकमानाएं दी।श्री केजरीवाल ने आज यहां सोलश मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘‘विश्व कप फाइनल के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं।

क्रिकेट मे टीम इंडिया अपनी ताकत दिखाएं, अपना सर्वश्रेष्ठ खेलें, अपनी जीत की लय बनाए रखें और इतिहास बनाएं। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।’भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक की सर्वश्रेष्ठ मानी जाने वाली रोहित के नेतृत्व वाली टीम आज नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 12 साल के लंबे अंतराल के बाद विश्व कप ट्राफी जीतने इरादे से उतरेगी। भारत इस विश्वकप टूर्नामेंट में अभी तक अपने सभी मुकाबले जीते है।

Exit mobile version