Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश के प्रमुख खिलाड़ियों को दिया आराम

September 17, 2023

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश के प्रमुख खिलाड़ियों को दिया आराम

ढाका : बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इस महीने के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान में पहले दो एकदिवसीय (वनडे) के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है। जिसमें उसने अपने महत्वूपर्ण खिलाड़यिों को आराम देने का फैसला किया है।आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 को ध्यान में रखते हुए बंगलादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों के लिए अपने महत्वपूर्ण खिलाड़यिों को आराम दिया है।

आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शाकिब अल हसन की अनुपस्थिति में लिटन दास बंगलादेशी टीम की कप्तान का भार संभालेंगे। जिन खिलाड़यिों को आराम दिए गए उनमें मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज और तस्कीन अहमद, हसन महमूद और शोरफुल इस्लाम की पेस बैटरी शामिल हैं।इन खिलाड़यिों को आराम दिए जाने के बावजूद बंगलादेश टीम को तमीम इकबाल, महमूद उल्लाह, सौम्य सरकार और नुरुल हसन सोहन की वापसी से अनुभव की कोई कमी नहीं होगी।

बंगलादेशी टाइगर्स में तीन अनकैप्ड खिलाड़यिों को टीम में जगह दी है जिनमें साउथपॉ जाकिर हसन, तेज गेंदबाज खालिद अहमद और लेग स्पिनर रिशाद हुसैन हैं। तीनों खिलाड़ी एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान डेब्यू के लिए उतारे जा सकते हैं। नईम शेख, अफीफ हुसैन और शमीम हुसैन एशिया कप टीम के दुर्भग्यशाली खिलाड़ी थे।

बंगलादेशी टीम में जिन खिलाड़यिों का जगह मिली है उनमें लिटन दास (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, अनामुल हक, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह, नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन, तनजीद हसन, जाकिर हसन, रिशाद हुसैन, खालिद अहमद हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें