Site icon Dainik Savera Times

खुशी ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन निशानेबाजी में जीता कांस्य पदक

लीमा: खुशी ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक हासिल किया।

पेरू की राजधानी लीमा में बुधवार को हुये स्पर्धा में खुशी ने 447.3 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य सहित भारत के पदकों की संख्या 15 हो गई है। भारत पदक तालिका में शीर्ष पर है।

Exit mobile version