Site icon Dainik Savera Times

केकेआर ने एटकिंसन की जगह चमीरा को अपनी टीम में किया शामिल

कोलकाता: कोलकाता नाइटराइडर्स ने गस एटकिंसन के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से नाम वापस लेने के बाद श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुश्‍मांता चमीरा को टीम में शामिल किया है।

26 वर्षीय इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज एटकिंसन ईसीबी के बहुत व्यस्त कार्यक्रम के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। वह पहली बार आईपीएल में खेलने वाले थे। एटकिंसन ने भारत में हुए विश्‍व कप में इंग्‍लैंड के लिए तीन मैच खेले थे और दिसंबर में सफेद गेंद क्रिकेट के लिए वेस्‍टइंडीज का दौरा किया था और वह इस समय भारत दौरे पर आई इंग्‍लैंड टीम के साथ हैं।

Exit mobile version