नई दिल्ली : वैस्ट इंडीज के खिलाफ वन डे और टी-20 सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने वन डे और टी-20 के टॉप-10 बल्लेबाजों में एंट्री की है। श्रेयस अय्यर ने वैस्ट इंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में अपने टी-20 करियर का पहला शतक लगाया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए मुकाबले में अय्यर ने 42 गेंदों पर शतक लगाया और 43 गेंदों पर नाबाद 102 रन की पारी खेली।
इस शतक की बदौलत श्रेयस ने 18 स्थान की छलांग लगाते टी-20 के टॉप-10 बल्लेबाजों में 7वां स्थान हासिल कर लिया है। पहले स्थान पर भारत के ईशान किशन, दूसरे स्थान पर भारत के अभिषेक शर्मा, तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, चौथे स्थान पर इंगलैंड के हैरी ब्रूक, 5वें स्थान पर इंगलैंड के जोस बटलर, छठे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस, 7वें स्थान पर भारत के श्रेयस अय्यर, 8वें स्थान पर इंगलैंड के फिल सॉल्ट, 9वें स्थान पर श्रीलंका के पाथुम निसांका और 10 स्थान पर भारत के तिलक वर्मा हैं।
सॉल्ट, निसांका और वर्मा को 1-1 स्थान का घाटा हुआ है। केएल राहुल ने वैस्ट इंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वन डे में नाबाद 129 रन बनाए थे। राहुल ने 87 गेंदों पर खेली इस पारी में 6 छक्के और 10 चौके लगाए थे। केएल को इस पारी का फायदा हुआ है। राहुल 7 स्थान की छलांग लगाते हुए 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले स्थान पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल हैं। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं। मिचेल को एक स्थान का फायदा हुआ है। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। कोहली को एक स्थान का घाटा हुआ है।
रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं, जबकि अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 5वें स्थान पर हैं। वैस्ट इंडीज के कप्तान शाई होप 2 स्थान की छलांग लगाते हुए छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम और श्रीलंका के कुसाल मैंडिस सातवें और आठवें स्थान पर हैं। दोनों को एक-एक स्थान का नुक्सान हुआ है। इंगलैंड के जो रूट 9वें और भारत के केएल राहुल 10वें स्थान पर हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...