Site icon Dainik Savera Times

जानिए क्या था KBC 14 में पूछा गया क्रिकेट से जुड़ा 25 लाख का सवाल?

 

नई दिल्ली: क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के मंच पर देश के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं और लाखों रुपये जीत रहे हैं। हालांकि, कई बार कंटेस्टेंट से कुछ इस तरह के सवाल पूछे जातें है, जो काफी रोमांचक और मुश्किल होतें है। जिसकी वजह से उन्हें गेम को छोड़ना पड़ता है। इस शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के शो केबीसी में आने के लिए कंटेस्टेंट्स सालों साल इंतजार करते हैं।

कंटेस्टेंट गगनदीप इस सवाल के जवाब को लेकर थोड़े उलझ जातें हैं। वह सौराष्ट्र और कर्नाटक में से किसी को सही जवाब मानते हैं। हालांकि, श्योर न होने के चलते उन्होंने गेम को छोड़ने का फैसला कियाजाने से पहले बिग बी उनसे इस सवाल का अनुमानित जवाब देने के लिए कहते हैं। वह ऑप्शन डी को चुनते हैं, जबकि सही जवाब ऑप्शन सी यानी हैदराबाद होता है।

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) के बीते एपिसोड में प्ले-अलॉन्ग कंटेस्टेंट गगनदीप सिंह हॉटसीट पर बैठे. अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट का इंट्रो कराते हैं और उन्हें गेम के रूल के बारे में बताते हैं. सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू होता है और गगनदीप 12 लाख 50 हजार रुपये जीत जाते हैं. हालांकि, 25 लाख के सवाल पर अटक गए। जानेंक्या था वो 25 लाख का सवाल:

सवाल था- रणजी ट्रॉफी में एक पारी में सबसे अधिक और एक पारी में सबसे कम रन बनाने का अद्वितीय गौरव किस टीम को प्राप्त है?

ऑप्शन दिए गए थे, A- सौराष्ट्र, B- मुंबई, C- हैदराबाद, D- कर्नाटक.

इसका सही जवाब है- हैदराबाद.

कंटेस्टेंट ने छोड़ा गेम

Exit mobile version