Dainik Savera Times

Virat Kohli: जानिए कब संन्यास लेंगे विराट, ज्योतिष ने की कोहली के करियर पर भविष्यवाणी…जाने क्या-क्या कहा

Virat Kohli Honored By DDCA

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 अपने नाम करने से चूक गई। भारत जहां 10 मैचों में शानदार जीत हासिल कर गई वहीं वर्ल्ड कप फाइनल में हार गई। भारत की हार के बाद जहां लोग निराश हैं वहीं अब सालों पुराने ट्वीट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जो काफी चर्चा में है।

 

दरअसल सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि विराट कोहली साल 2027 में वर्ल्ड कप दिलाएंगे। यह दावा ज्योतिष के द्वारा किया गया है। इस दावे के अनुसार, विराट अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं लेंगे। वह अपना खेल जारी रखेंगे।

7 साल पुरानी भविष्यवाणी वायरल

सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रही है वो 7 साल पुरानी है, यानि कि साल 2016 में भविष्यवाणी की गई थी कि विराट कोहली भारत को साल 2027 में विश्व कप दिलवाएंगे। साथ ही विराट 2028 में संन्यास लेंगे। पोस्ट में कोहली के साल 2016 से लेकर साल 2028 तक के करियर के बारे में भी बताया गया है।

 

पोस्ट में की गई भविष्यवाणी के मुताबिक साल 2025 से लेकर साल 2027 तक कोहली के प्रदर्शन में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी। विराट कोहली ने इस साल वर्ल्ड कप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। विराट कोहली इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
ऐसे में लोगों की उम्मीदें बढ़ गई थीं कि वर्ल्ड कप हमारा होगा लेकिन ऐसा हो न सका।

Exit mobile version