Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हैरान और दुखी हूं; Virat Kohli ने अमनप्रीत सिंह के निधन पर जताया शोक

May 8, 2026

हैरान और दुखी हूं; Virat Kohli ने अमनप्रीत सिंह के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली : भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके मध्यम गति के तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को 36 साल की उम्र में चंडीगढ़ में निधन हो गया। अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर विराट कोहली, युवराज सिंह, और शिखर धवन जैसे क्रिकेटरों ने शोक जताया है। अमनप्रीत के साथ अंडर-19 क्रिकेट खेलने वाले विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर हैरान और दुखी हूं।

उनके परिवार और प्रियजनों को ये दुख सहने की ताकत मिले। ओम शांति। पूर्व ऑलराऊंडर युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, अमनप्रीत सिंह गिल के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। शुरुआती दिनों में हम अपने ड्रैसिंग रूम में साथ थे। वह एक शांत, मेहनती क्रिकेटर थे जिन्हें खेल से प्यार था। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति। पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक्स पर लिखा, पंजाब के पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल के इतनी कम उम्र में निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।  उनके परिवार, दोस्तों और उन्हें जानने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने उनके निधन पर शोक जताया और उन्हें पंजाब क्रिकेट के एक समर्पित सेवक के रूप में
याद किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें