Site icon Dainik Savera Times

परिस्थिति देख कर खेलते हैं Kohli, इसीलिये ही वह शानदार रन चेजर है : Nasser Hussain

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में शतकीय पारी खेलने वाले विराट कोहली की तारीफ करते हुये इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि कोहली हमेशा परिस्थिति से खेलते हैं और यही कारण है कि वह रन चेज़ में शानदार हैं। स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘फॉलो द ब्लूज़’ में हुसैन ने कहा “ कोहली हमेशा परिस्थिति से खेलते हैं और यही कारण है कि वह रन चेज़ में शानदार हैं। वह मैदान पर टीम की स्थिति को अपने सामने देखते हैं, उनका स्ट्राइक रेट ज्यादा पीछे कभी नहीं रहा क्योंकि वह हर गेंद पर रन बनाना चाहते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ अगर वह 350 रनो का पीछा कर रहे होते, तो दूसरे गियर में चले गए होते, लेकिन वह सिर्फ यह सुनिश्चित कर रहे थे कि भारत जीत के करीब पहुंच जाए जैसा कि वह अक्सर करते हैं।”

Exit mobile version