Site icon Dainik Savera Times

KKR की जीत पर Kohli ने कहा, हम हारने के लायक थे

बंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से मिली 21 रन की हार के लिए कमजोर क्षेत्ररक्षण को जिम्मेदार ठहराया है।जेसन रॉय की धमाकेदार 56 (29) और कप्तान नितीश राणा की 21 गेंदों पर 48 रनों की तूफानी पारी ने केकेआर को 200/5 पर पहुंचा दिया। आरसीबी के अधिकांश गेंदबाज महंगे मिकले जबकि वे क्षेत्ररक्षण में भी खराब थे, आसान कैच छोड़े।

फिर, सुयश शर्मा ने शुरूआत में 29 रन पर दो विकेट लेकर कोलकाता के लिए राह आसान कर दी। इसके बाद चक्रवर्ती (3/27) और रसेल (2/29) ने बैंगलोर को 179/8 पर रोक दिया। आरसीबी की ये लगातार चौथी हार थी।मैच के बाद कोहली ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो हमने उन्हें मैच हाथ में दे दिया। हम हारने के लायक थे। हमने उन्हें जीत सौंप दी। हम निश्चित रूप से अच्छा नहीं खेले।

यदि आप खेल को देखें, तो हमने अपने अवसरों को भुनाया नहीं। हमने कुछ मौके गंवाए।”कोहली ने आगे कहा कि उनकी टीम के बल्लेबाज ढीली गेंदों का फायदा नहीं उठा सके। “हमने उन गेंदों पर विकेट गवाएं जिन पर विकेट नहीं गिरने चाहिए थे। लक्ष्य का पीछा करते समय विकेट खोने के बावजूद, हम खेल में बने रहने से महज एक साझेदारी दूर थे।

हमें इसकी जरूरत थी।””हमें स्विच आॅन करने की जरूरत है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमें अच्छी स्थिति में रहने के लिए कुछ गेम जीतने की जरूरत है,” कोहली ने कहा।दो अहम अंकों के साथ केकेआर 6 अंकों के साथ 10 टीमों में सातवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि आरसीबी आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

 

Exit mobile version