Site icon Dainik Savera Times

फिटनेस के प्रति Virat Kohli का जुनून अद्वितीय: Basu Shanker

बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के क्षमता और अनुकूलन कोच बासु शंकर ने कहा है कि फिटनेस के प्रति विराट कोहली का जुनून अद्वितीय है और उन्होंने अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करके भारतीय क्रिकेट में एक क्रांति शुरू की है। शंकर ने आरसीबी की ओर से शनिवार को जारी पॉडकास्ट पर कहा, “विराट ने मुझे दीपिका पल्लीकल (भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी और दिनेश कार्तिक की पत्नी) को प्रशिक्षित करते हुए देखा है और उस समय वह शीर्ष 10 में थी। कोहली ने मुझसे कहा कि उन्हें एक क्रिकेटर की तरह नहीं बल्कि एक व्यक्तिगत एथलीट की तरह तैयार किया जाये। मैंने उनसे कहा कि आपको एक ओलंपिक एथलीट की तरह ट्रेनिंग करनी होगी और मैं तब नोवाक जोकोविच का उदाहरण दिया करता था।”

Exit mobile version