
खेल डेस्क: IPL 2026 में हर मैच के साथ पॉइंट्स टेबल तेजी से बदल रही है। आज पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस बीच कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है और पंजाब को गेंदबाजी के लिए बुलाया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम शानदार फॉर्म में है। उन्होंने अपने पहले दो मैच जीतकर गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी मजबूत टीमों को हराया है।
अगर आज भी पंजाब जीतता है, तो वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकता है। दूसरी ओर, कोलकाता की शुरुआत खराब रही है। उन्हें मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में KKR आज अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ”हमारी (श्रेयस और पोंटिंग) केमिस्ट्री दिल्ली कैपिटल्स के दिनों से ही अच्छी है। वह सभी युवाओं को आज़ादी देते हैं और वह खुद एक प्रेरणा हैं। हमारी टीम भी वही है।”
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, ”हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं। विकेट अच्छा लग रहा है, थोड़ा सूखा है लेकिन यह बहुत अच्छा विकेट है और घास भी थोड़ी कम है। यह सब उस विश्वास और कॉन्फिडेंस के बारे में है। यह उन छोटे-छोटे पलों को जीतने के बारे में है। हमें कॉन्फिडेंस है। दो बदलाव, मजबूरी में किए गए। वरुण चक्रवर्ती पिछले गेम में कैच लेते समय चोटिल हो गए थे और नरेन नहीं खेल रहे हैं। पॉवेल और सैनी अंदर हैं।”

दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 35 मैच खेले गए हैं।
कोलकाता- 21 मैच जीते
पंजाब- 13 मैच जीते
1 मैच बेनतीजा रहा
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर रन चेज करना आसान रहता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। IPL 2026 में यहां खेले गए एक मैच में 226 रन बने थे। यही नहीं, 2024 में पंजाब ने इसी मैदान पर 262 रन का बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया था। इसलिए आज का मैच भी रोमांचक और हाई-स्कोरिंग हो सकता है।
पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
मेष: दिन शुभ रहेगा...