Site icon Dainik Savera Times

कोस्तयुक और ग्राचेवा पहली बार WTA स्पर्धा के फाइनल में

यूक्रेन की मार्ता कोस्तयुक और रूस की वरवारा ग्रेचेवा ने एटीएक्स ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में अमेरिका की खिलाड़ियों के शिकस्त देकर पहली बार डब्ल्यूटीए स्पर्धा के फाइनल में जगह पक्की की। आठवीं वरीयता प्राप्त 20 साल की कोस्तयुक ने 2022 ऑस्ट्रेलियाई ओपन उपविजेता डेनिएल कोलिन्स के खिलाफ आखिरी छह में से पांच गेम को जीतकर मुकाबला 6-4, 6-3 से अपने नाम किया। विश्व रैंकिंग में 88 वें स्थान पर काबिज 22 साल की ग्रेचेवा को हालांकि जीत के ढाई घंटे तक संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने दो गैर-वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों के मुकाबले में केटी वोलिनेट्स 6-4, 5-7, 6-4 से मात दी।

Exit mobile version