Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kraigg Brathwaite ने टैस्ट कप्तानी छोड़ी, Shai Hope को T-20 प्रारूप की जिम्मेदारी सौंपी

April 2, 2025

Kraigg Brathwaite ने टैस्ट कप्तानी छोड़ी, Shai Hope को T-20 प्रारूप की जिम्मेदारी सौंपी

एंटीगुआ: क्रिकेट वैस्टइंडीज बोर्ड ने एकदिवसीय टीम के कप्तान के रूप में जहां शाई होप को टी-20 प्रारूप की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं टैस्ट कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने लंबे प्रारूप में कप्तानी छोड़ दी है। क्रिकेट वैस्ट इंडीज ने टीम के कप्तान को लेकर बदलाव की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए ब्रैथवेट के उत्तराधिकारी की नियुक्ति नहीं की है। एकदिवसीय कप्तान शाई होप को टी-20 टीम की जिम्मेदारी दी गई है।

वह रोवमैन पॉवेल की जगह लेंगे। ब्रैथवेट को 2021 में टैस्ट कप्तान बनाया गया था। उनके नेतृत्व में वैस्ट इंडीज ने 2024 में 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टैस्ट जीत दर्ज की। गाबा में एक यादगार जीत दर्ज की। वैस्ट इंडीज के मुख्य कोच डेरेन सैमी ने कहा कि पिछले 18 महीनों में एकदिवसीय मैचों में शाई होप की सफलता को देखते हुए उन्हें टी-20 का कप्तान बनाना वैस्ट इंडीज क्रिकेट के लिए एक अच्छे बदलाव का संकेत हैं।

ये भी पढ़ें: रात में मुनक्का खाना क्यों है फायदेमंद? जान लें कारण और सही तरीका 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें