Site icon Dainik Savera Times

नई पारी की तैयारी में ‘कुलदीप यादव’, जानें कौन बनने वाली है इस धाकड़ गेंदबाज की दुल्हनिया

Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों के जीवन में जश्न का दौर जारी है। इसी बीच टीम इंडिया के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव अब अपनी निजी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। कुलदीप 14 मार्च 2026 को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। यह खास समारोह उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। शादी को निजी और पारिवारिक रखा गया है, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

मसूरी में होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन
शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में पारंपरिक तरीके से मनाई जाएंगी। जानकारी के मुताबिक परिवार और रिश्तेदार 12 मार्च को मसूरी पहुंचना शुरू कर देंगे। इसके बाद 13 मार्च से प्री-वेडिंग समारोह शुरू होंगे और 14 मार्च को मुख्य विवाह समारोह संपन्न होगा। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों, बॉलीवुड सेलेब्रिटी और उत्तर प्रदेश के प्रमुख राजनेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- LPG की कमी नहीं, उपभोक्ताओं की भीड़ से बढ़ी चिंता: सरकारी अधिकारी

 

कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने हाल ही में लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी का निमंत्रण भी दिया है।

बचपन की दोस्ती से शुरू हुई लव स्टोरी
कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की कहानी बचपन की दोस्ती से शुरू हुई थी। दोनों कानपुर के रहने वाले हैं और उनके घरों के बीच लगभग तीन किलोमीटर की दूरी है। बचपन से एक-दूसरे को जानने वाले कुलदीप और वंशिका की दोस्ती समय के साथ प्यार में बदल गई। वंशिका कानपुर के श्याम नगर इलाके की रहने वाली हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं, जबकि वंशिका फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में नौकरी कर रही हैं।

दोनों ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी। इस समारोह में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज समेत कई करीबी लोग शामिल हुए थे। पहले शादी नवंबर 2025 में होने वाली थी, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के कारण इसे टाल दिया गया था।

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव का स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के बाद आया बयान, कहा- नकली संतों का अंत होगा

 

वर्ल्ड कप में सीमित मौके के बावजूद टीम का हिस्सा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की विजेता टीम में कुलदीप यादव भी शामिल थे। हालांकि पूरे टूर्नामेंट में उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला, जो पाकिस्तान के खिलाफ था। उस मुकाबले में कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। वर्ल्ड कप जीतने के बाद कुलदीप ने ट्रॉफी और अपने मेडल के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी साझा की थीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया।

 

Exit mobile version