Kuldeep Yadav-Vanshika Chaddha Wedding: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने हाल ही में अपनी शादी के बाद सोशल मीडिया पर पहली बार खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। कुलदीप ने अपनी पत्नी वंशिका चड्ढा के साथ शादी की यादगार झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा कीं और कैप्शन में सिर्फ चार शब्दों में अपने प्यार का इजहार किया – “Our Forever begins now, 14.03.2026”।
मसूरी में हुई भव्य शादी
कुलदीप और वंशिका की शादी 14 मार्च 2026 को उत्तराखंड के मसूरी स्थित द सवॉय होटल में संपन्न हुई। बता दें कि यह एक प्राइवेट समारोह था, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी की तस्वीरों में वरमाला, सिंदूर और अन्य पारंपरिक रिवाज कैद किए गए हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं।
View this post on Instagram
क्रिकेट सितारों ने बढ़ाई खुशियों की रौनक
शादी में कई क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद रहे, जिनमें रिंकु सिंह, युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा और सुरेश रैना शामिल थे। सभी ने कपल को बधाई दी और इस खास मौके को सेलिब्रेट किया।
लखनऊ में भव्य रिसेप्शन
शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में द सेंट्रम होटल में रिसेप्शन रखा गया। रिसेप्शन में भी कपल का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला और मेहमानों ने इस नए जीवन की शुरुआत को खुशी-खुशी मनाया।
ये भी देखें :
बचपन की दोस्ती से जीवनसाथी तक का सफर
बता दें कि कुलदीप और वंशिका की कहानी भी खास है। दोनों बचपन के दोस्त हैं और कानपुर में साथ बड़े हुए। वंशिका चड्ढा एलआईसी में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर हैं। कपल ने जून 2025 में लखनऊ में सगाई की थी और अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। कुलदीप की सोशल मीडिया पोस्ट फैंस के बीच वायरल हो रही है और लोग इस नई जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...