Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुराश: क्वार्टर फाइनल में पहुंची पिंकी बलहारा

September 30, 2023

कुराश: क्वार्टर फाइनल में पहुंची पिंकी बलहारा

हांगझोउ: जकार्ता एशियाई खेल 2018 की रजत पदक विजेता भारत की पिंकी बलहारा ने एशियाई खेलों की कुराश स्पर्धा में महिलाओं के 52 किलो क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पिंकी ने दक्षिण कोरिया की जो यि ली को 5 . 3 से हराया । इससे पहले उसने एशिरिन हेडारोवा को 5.0 से मात दी थी ।

भारत के बाकी खिलाड़ी हारकर बाहर हो गए । सुचिका तरियाल महिलाओं के 52 किलो वर्ग में अंतिम 32 से ही बाहर हो गई । उन्हें फिलीपींस की चाíमया किलिनो ने 8.3 से हराया । वहीं पुरूषों के 66 किलोवर्ग में केशव को दक्षिण कोरिया के जेडियोग क्वोन ने 10 .0 से मात दी ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें