Site icon Dainik Savera Times

लाहिड़ी, अहलावत को पहले दौर के बाद मिली बढत: सेंट 

एंड्रयूज : भारत के अनिर्बान लाहिड़ी और वीर अहलावत ने यहां पहली सेंट एंड्रयूज बे गोल्फ चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन छह अंडर 66 के स्कोर के साथ संयुक्त बढत बना ली है। लिव सीरिज में दूसरे स्थान पर रहे लाहिड़ी के साथ अहलावत, चिली के मिटो परेरा, स्पेन के डेविड पुइग, दक्षिण अफ्रीका के जाको अहलेर्स , आस्ट्रेलिया के एंड्रयू डॉट शीर्ष पर हैं।
भारत के विराज मडप्पा संयुक्त सातवें, एसएसपी चौरसिया और गगनजीत भुल्लर संयुक्त 23वें , राहिल गंगजी, राशिद खान और अजितेष संधू संयुक्त 34वें स्थान पर हैं । वहीं एस चिक्कारंगप्पा संयुक्त 52वें स्थान पर हैं। खालिन जोशी (संयुक्त 110वें), हनी बैसोया और ज्योति रंधावा (संयुक्त 124वें), कार्तिक शर्मा (संयुक्त 136वें) और करणदीप कोचर (संयुक्त 144वें) को कट में प्रवेश के लिये दूसरे दौर में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।
Exit mobile version