Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

लैनिंग बनीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान, जेमिमा उपकप्तान

March 2, 2023

लैनिंग बनीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान, जेमिमा उपकप्तान

दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सीजन की शुरुआत से पूर्व ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता कप्तान मेग लैनिंग को अपनी महिला टीम की कमान सौंपी है। भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स को उप-कप्तान बनाया गया है।

लैनिंग ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिये बहुत बड़ा पल है। साल 2011 में पदार्पण करने वाली लैनिंग ने 2014 में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाली थी। महिला क्रिकेट की सबसे सफल कप्तान लैनिंग अब तक ऑस्ट्रेलिया को पांच टी20 विश्व कप और एक वनडे विश्व कप जिता चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें