Site icon Dainik Savera Times

लाजियो ने यूवेंटस को हराकर चैंपियन्स लीग का दावा मजबूत किया

मिलान: दूसरे स्थान पर चल रहे लाजियो ने शनिवार को यहां सिरी ए में यूवेंटस को 2-1 से हराकर चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने का दावा मजबूत किया।सर्गेज मिलिनकोविच सेविच के विवादास्पद गोल से लाजियो ने बढ़त बनाई थी लेकिन एड्रियन रेबियोट ने यूवेंटस को बराबरी दिला दी।

मातिया जेकेगनी ने इसके बाद लाजियो को 2-1 से आगे किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।इस जीत से लाजियो ने तीसरे स्थान पर चल रहे रोमा पर पांच अंक की बढ़त बना ली है। रोमा ने टोरिनो को 1-0 से हराया।एसी मिलान चौथे स्थान पर लाजियो से छह अंक पीछे है।शीर्ष चार टीम चैंपियन्स लीग में जगह बनाएंगी।

Exit mobile version