Site icon Dainik Savera Times

महान फुटबॉलर Pele का 3 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन के लिए फैंस पहुंच रहे विला बेलमिरो स्टेडियम

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का ताबूत उनके होम क्लब सैंटोस एफसी के विला बेलमिरो स्टेडियम पहुंच चुका है। देशभर से उनके फैंस आखिरी दर्शन के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं। उनका ताबूत 24 घंटे के लिए स्टेडियम में रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार यानी 3 जनवरी को भारतीय समय के अनुसार शाम 6:30 के बाद होगा। सैंटोस की सड़कों पर परेड के बाद उनका निजी तौर पर परिवार की मौजूदगी में मेमोरियल नेक्रोपोल एक्यूमेनिका में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पेले का शव साओ पाउलो की गलियों से होकर जाएगा, ताकि फैंस उन्हें व्यक्तिगत तौर से अंतिम विदाई दे सके।

बता दें कि कैंसर से जूझ रहे पेले का निधन 29 दिसंबर की देर रात को हुआ। उन्हें 29 नवंबर को साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने पेले के निधन के बाद तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी। पेले के निधन पर दुनियाभर के फुटबॉलर्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

Exit mobile version