Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

महान भारतीय फुटबॉलर तुलसीदास बलराम का 87 साल की उम्र में निधन

देश के बेहतरीन फुटबॉलर्स में से एक और भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग का हिस्सा रहे तुलसीदास बलराम का गुरुवार को कोलकाता में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। हालत बिगड़ने के कारण पिछले साल 26 दिसंबर को उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने के बाद से वह आईसीयू में थे। पेशाब के संक्रमण और पेट संबंधित बीमारी के लिए उपचार किया जा रहा था।

परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और आज दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।’ साल 2021 में भी उनके ब्रेन से खून का थक्का निकाला गया था। तुलसीदास बलराम 1956 और 1960 में दो ओलंपिक में भारत की ओर से खेले और एशियाई फुटबॉल के शिखर पर पहुंचे। महान कोच सैयद अब्दुल रहीम के मार्गदर्शन में भारत ने 1962 में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर जकार्ता में एशियाई खेलों का स्वर्ण जीता था।

Exit mobile version