Site icon Dainik Savera Times

Lin Tzu ने गार्शिया को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह 

क्लीवलैंड: चीन के जिन जू ने फ्रांस की शीर्ष वरीयता प्राप्त कैरोलिन गार्शिया को 6 . 4, 6 . 1 से हराकर क्लीवलैंड टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया । विश्व रैंकिंग में 48वें स्थान पर काबिज जू ने अब तक तीन दौर में एक भी सेट नहीं गंवाया। चौथी वरीयता प्राप्त एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा का सामना सेमीफाइनल में जू से होगा ।
उन्होंने शिन्यू वांग को 5 . 7, 6 . 2, 7 . 5 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। दुनिया की 38वीं रैंकिंग वाली स्लोएने स्टीफेंस ने 16 वर्ष की मीरा आंद्रीवा को 6 . 3, 6 . 3 से हराया लेकिन क्वार्टर फाइनल में सारा सोरिबेस से 1 . 6, 3 . 6 से हार गई।
Exit mobile version