Site icon Dainik Savera Times

लियोनल मेस्सी के 2 गोल, इंटर मियामी ने नाशविले एससी को 3-1 से हराया

फोर्ट लॉडरडेल (अमरीका): अर्जेटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी के दो गोल से इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में नाशविले एससी पर 3-1 से जीत दर्ज की। इन दो गोल से मैस्सी के एमएलएस में कुल सात गोल हो गए हैं।

मेस्सी ने दो मार्च को ओरलांडो के खिलाफ मैच के दौरान भी दो गोल दागे थे। मेस्सी ने नाशविले एससी के खिलाफ मैच में एक गोल करने में भी मदद की। इंटर मियामी के लिए सर्गियो बुस्कुवेट्स ने अपना पहला गोल दागा। लुईस सुआरेज ने मैस्सी को पहला गोल करने में मदद की।

मियामी के डिफैंडर फ्रैंको नेरी के दूसरे मिनट में आत्मघाती गोल से नाशविले एससी ने बढ़त बनाई। मैस्सी ने 11वें मिनट में अपना पहला गोल दागा जिसके बाद 39वें मिनट में बुस्कुवेट्स ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे किया।

Exit mobile version