Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

फीफा विश्वकप से पहले स्टार फुटबॉल खिलाडी Lionel Messi के पैर में लगी चोट

May 26, 2026

फीफा विश्वकप से पहले स्टार फुटबॉल खिलाडी Lionel Messi के पैर में लगी चोट

फ्लोरिडा : स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मैस्सी को फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना के शुरुआती मैच से 3 सप्ताह पहले, मेजर लीग सॉकर में फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ इंटर मियामी के मैच में पैर में चोट लग गई। रविवार को खेले गए मुकाबले के 73वें मिनट में मैस्सी अपने बाएं पैर के पिछले हिस्से को पकड़ते हुए मैदान से चले गए। उतारने की रिक्वैस्ट करने के बाद, 38 साल के मैस्सी को सामान्य तरीके से चलते हुए देखा गया जब वह टनल से होते हुए लॉकर रूम में गए। इंटर मियामी के कोच गुइलेर्मो होयोस ने कहा, जहां तक मुझे पता है, हमारे पास अभी तक इस पर मैडीकल रिपोर्ट नहीं है, लेकिन वह सच में थके हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें