Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Liverpool ने Everton को 2-0 से हराया, Cody Gakpo ने किया टीम के लिए पहला गोल

February 14, 2023

Liverpool ने Everton को 2-0 से हराया, Cody Gakpo ने किया टीम के लिए पहला गोल

दिग्गज मोहम्मद सालाह और कोडी गाक्पो के गोल से लीवरपूल ने अपने घरेलू मैदान पर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल मैच में एवर्टन को 2-0 से शिकस्त दी। जुर्गेन क्लॉप के लिए टीम के प्रबंधन के तौर पर यह 250वीं जीत है।

खराब लय से गुजर रही लीवरपूल ने ईपीएल में इस कैलेंडर साल (2023) में की पहली जीत दर्ज की है। टीम ने अलग-अलग टूर्नामेंट में इस साल आठ मैच खेले है और यह सिर्फ दूसरी जीत है। करत में फुटबॉल विश्व कप में प्रभावित करने वाले 23 साल के नीदरलैंड के खिलाड़ी कोडी गोक्पो ने इस मैच में लीवरपूल के लिए अपना पहला गोल किया।

गोक्पो जनवरी में लीवरपूल से जुड़े है। उन्होंने मैच के 49वें मिनट में टीम की बढ़त को दोगुना किया। इससे पहले मोहम्मद सालाह ने 36वें मिनट में लीवरपूल को बढ़त दिलाई थी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें