Site icon Dainik Savera Times

IPL के नए नियम पर बोले लिविंगस्टोन, बाउंसर से निपटने का एक ही तरीका है, छक्का लगाओ

चंडीगढ: आईपीएल के 2024 सत्र में प्रति ओवर दो बाउंसर फेंकने की अनुमति है और आक्रामक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन का मानना है कि इससे निपटने का सबसे अच्छा तरीका उछलती गेंद को सीमा के पार पहुंचाना है ।

लिविंगस्टोन का मानना है कि आधुनिक क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल बन गया है लिहाजा प्रति ओवर दो बाउंसर की अनुमति मिलने से गेंदबाजों के पास टी20 प्रारूप में विकल्प बढ गए हैं ।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को आईपीएल के अपने पहले मैच से पूर्व पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ने कहा ,‘‘ यॉर्कर पर छक्का मारने की कोशिश करने की बजाय बाउंसर पर छक्का लगाना चाहिये क्योंकि गेंदबाजों के पास अब अधिक विकल्प हैं । बड़े मैदानों पर यह और प्रभावी होगा।

मैं नहीं कह सकता कि छोटे मैदानों पर अच्छभ् पिच पर गेंदबाज कितने बाउंसर डालना चाहेंगे। देखते हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ बल्ले का ऊपरी किनारा वैसे भी गेंद को सीमा पार भेज देता है यह नया नियम है और गेंदबाजों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आक्रामक बल्लेबाजों के खिलाफ इससे मदद मिलेगी।’’

Exit mobile version