Site icon Dainik Savera Times

Lord’s Test: पाकिस्तान की पहली पारी 110 रन पर सिमटी, रॉबिनसन ने झटके 4 विकेट, आर्चर और टंग ने दिलाई इंग्लैंड को बड़ी बढ़त

Lord's Test

Lord's Test

Lord’s Test: लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान की स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। पाकिस्तान की पहली पारी मात्र 110 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 180 रन की बड़ी बढ़त मिली है।

पाकिस्तान अपनी पहली पारी में महज 37.2 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के मात्र 2 बल्लेबाज दो अंकों में पहुंच सके। सलामी बल्लेबाज अजान अवैस ने 102 गेंदों पर 46 रन बनाए। वह पारी के शीर्ष स्कोरर रहे। इसके अलावा, साउद शकील ने 16 रन बनाए। शान मसूद 1, अब्दुल्ला शफीक 5, बाबर आजम 8, और मोहम्मद रिजवान 7 रन बनाकर आउट हुए। इमाम-उल-हक इंजरी की वजह से बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। उनकी जगह शान ने अवैस के साथ पारी की शुरुआत की थी।

इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन ने 13 ओवर में 11 रन देकर 4, जोफ्रा आर्चर ने 11.2 ओवर में 26 रन देकर 3 और जोश टंग ने 6 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। इन तीन गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी की वजह से ही इंग्लैंड पहली पारी में 180 रन की बड़ी लीड ले सकी।

ये भी पढे़ं :– https://dainiksaveratimes.com/sports/test-cricket-shubman-gill-praise-padikkal-manav-suthar-draw/

इससे पहले दूसरे दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 248 रन से की। गस एटकिंसन और जोश टंग की जोड़ी ने 10वें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 290 तक पहुंचाया। एटकिंसन 46 गेंदों पर 45 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। टंग 48 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे।

पहले दिन टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 77 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम 200 का आंकड़ा शायद पार न करे, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जॉर्डन कॉक्स ने 55 और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 61 रन की पारी खेल टीम को संभाला था।

पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास सबसे सफल रहे। उन्होंने 20 ओवर में 73 रन देकर 4 विकेट लिए। मोहम्मद अली ने 22 ओवर में 86 रन देकर 3 विकेट लिए। खुर्रम शहजाद और अली उस्मान को 1-1 विकेट मिला।

Exit mobile version