Site icon Dainik Savera Times

Japan से हारना शर्मिंदगी की बात नहीं : Thomas Dennerby

ताशकंदः भारतीय महिला टीम को 0-7 से जापान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, लेकिन जापान (Japan) जैसे विश्व स्तरीय प्रतिद्वंद्वी से हारना बिल्कुल भी शर्मिंदगी की बात नहीं है। एक टीम जिसने विश्व कप में चैंपियन स्पेन को हराया, वह हमेशा भारतीय महिला टीम के लिए बड़ी चुनौती थी।

भारत को वीरवार को एएफसी महिला ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट राउंड 2 के अपने पहले मैच में पूर्व विश्व कप चैंपियन जापान के खिलाफ 0-7 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के मुख्य कोच थॉमस डेनरबी (Thomas Dennerby) ने मैच के बाद कहा, ‘हम खेल से पहले ही जानते थे कि हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक से खेलने जा रहे हैं और ईमानदारी से कहूं तो, मैं जापान (Japan) और उनके खिलाड़ियों के व्यक्तिगत कौशल से काफी प्रभावित हूं। उन्हें फुटबॉल (Football) खेलते हुए, आगे बढ़ते हुए देखना अच्छा लगता है।‘

Exit mobile version