नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। बीते दिन हार्दिक पांड्या और उनकी सर्बियाई एक्टर मॉडल पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने तलाक का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया था। पांड्या और उनकी पत्नी नताशा के बीच तलाक के कुछ दिन बाद ही हार्दिक के अफेयर की खबरें आने लगी।
अभी हाल ही में अनंत अंबानी की शादी में हार्दिक और अनन्या पांडे को एक साथ देखा गया था। जिससे लगा कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहैं हैं। लेकिन खबरों की मानें तो हार्दिक अनन्या को नहीं बल्कि एक ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया को डेट कर रहें हैं। दरअसल ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्रीस वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की थी।
तस्वीरों में वे एक पूल के पास पोज करती हुई दिखाई दे रही थी। वहीं हार्दिक पांड्या ने भी उसी पूल के पास की एक वीडियो पोस्ट की। हार्दिक और जैस्मीन ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर जिन तस्वीरों को पोस्ट किया है वे एक ही जगह की हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक ही पूल के किनारे तस्वीरें शेयर की हैं,
जिसमें बैकग्राउंड में सुंदर ग्रीक लैंडस्कैप है। जिसके बाद अटकलें लगने लगी हार्दिक और जैस्मीन ग्रीस में एक साथ वेकेशन मना रहे है। उनके अफेयर की खबरों के बीच जैस्मिन वालिया ने हार्दिक पांड्या की वायरल पोस्ट को लाइक कर दिया जिसके बाद अटकलों को और बल मिल गया।

