खेल डेस्क: आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। इसी बीच, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का फैसला किया है और राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है।
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ”हम पहले बॉलिंग करेंगे। आप जानते हैं कि हम इन कंडीशंस में खेल रहे हैं और अभी भी समझ रहे हैं। पिछले कुछ गेम चैलेंजिंग रहे हैं और प्लेयर्स के तौर पर हम तरीके ढूंढ रहे हैं। बस एक छोटा सा बदलाव। हमने दो बदलाव किए हैं। वह प्लेयर है, जिसने इतना भरोसा दिखाया है।”
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, ”मैंने असल में अपने लड़कों से कहा था कि मैं टॉस हारने की कोशिश करूँगा क्योंकि मैं बहुत कन्फ्यूज्ड था। और मैंने वह काफी अच्छे से किया। इसलिए मैं बॉलिंग या बैटिंग दोनों से खुश हूं। मुझे लगता है कि पहले बैटिंग करते हुए, हमने यहाँ कुछ डोमेस्टिक मैच खेले और बाद के हाफ में यह थोड़ा धीमा हो गया। उम्मीद है कि हम वापसी करेंगे।”

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का यह इस सीजन का सातवां मैच है। टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 4 में हार और सिर्फ 2 में जीत मिली है। लगातार तीन मैच हारने के बाद टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ की टीम इस मैच में जीत हासिल कर हार का सिलसिला खत्म करना चाहेगी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स (RR) का भी यह सातवां मुकाबला है। टीम ने अपने 6 में से 4 मैच जीते हैं, लेकिन उसे पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में राजस्थान की टीम भी इस मैच को जीतकर वापसी करना चाहेगी।

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में इस सीजन अब तक दो मैच खेले गए हैं, और दोनों ही कम स्कोर वाले रहे हैं। लखनऊ टीम ने इन मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 और 164 रन बनाए, लेकिन दोनों ही मुकाबले हार गई। पिच को लेकर बात करें तो यहां लाल मिट्टी की पिच पर मैच खेला जाएगा। पिछले सीजन (आईपीएल 2025) के आंकड़ों के अनुसार, इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों के मुकाबले तेज गेंदबाज ज्यादा असरदार साबित हुए हैं।
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर।
लखनऊ सुपर जायंट्स : मिशेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव।
मेष: दिन शुभ रहेगा...