Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

LSG ने खोला जीत का खाता, 5 विकेट से जीता मैच, पंत ने खेली कप्तानी पारी

April 5, 2026

LSG ने खोला जीत का खाता, 5 विकेट से जीता मैच, पंत ने खेली कप्तानी पारी

LSG vs SRH: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के विरुद्ध 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इसी के साथ एलएसजी ने नए सीजन में जीत का खाता खोल लिया है। 2 में से 1 जीत के साथ यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है, जबकि 3 में से 2 मैच गंवाने के बाद एसआरएच पांचवें स्थान पर है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच ने 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए। इस टीम की शुरुआत खराब रही। सनराइजर्स हैदराबाद ने 7.1 ओवरों में 26 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे।

हेनरिक क्लासेन ने संभाली पारी
यहां से नितीश कुमार रेड्डी ने हेनरिक क्लासेन के साथ पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों में 116 रन की साझेदारी की। नितीश 33 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्लासेन ने 41 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 62 रन की पारी खेली। इनके अलावा, लियाम लिविंगस्टोन (14) दहाई का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे।

मोहम्मद शमी ने झटके 2 विकेट
विपक्षी खेमे से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि दिग्वेश राठी और मणिमारन सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट निकाला।इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली। सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने एडन मार्करम के साथ 28 गेंदों में 37 रन जुटाए। मार्श महज 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद मार्करम ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन जुटाए।

पंत ने संभाला मोर्चा
मार्करम 27 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद पंत ने आयुष बडोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 25 रन जोड़े। बडोनी 9 गेंदों में 12 रन बनाकर चलते बने। पंत ने अब्दुल समद के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब ला दिया। समद (16) के पवेलियन लौटने के बाद पंत ने मोर्चा संभाला, उन्होंने 50 गेंदों में 9 चौकों के साथ 68 रन की नाबाद पारी खेलकर एलएसजी को जीत दिलाई।

विपक्षी खेमे से हर्ष दुबे ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने 1-1 अपने नाम किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें