Site icon Dainik Savera Times

मकाबी तेल अवीव के सात विदेशी खिलाड़ियों ने इजराइल लौटने से किया इनकार

यरूशलेम: मकाबी तेल अवीव के सभी सात विदेशी खिलाड़ी बेलग्रेड में यूरोलीग खेल के बाद शुक्रवार को टीम के साथ इजराइल नहीं लौटे। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सभी प्रमुख इजरायली खेल मीडिया ने इस घटना का कारण इजरायल-हमास के बीच चल रहे संघर्ष के कारण खिलाड़ियों के वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती करने के क्लब के फैसले को बताया है।

संघर्ष के कारण, मैकाबी अपने यूरोलीग खेलों को सर्बयिा के बेलग्रेड में अलेक्जेंडर निकोलिक हॉल में बिना दर्शकों के आयोजित करता है, जिसके चलते भारी वित्तीय नुकसान होता है।मैकाबी ने एक बयान में कहा, ‘खेल के अंत में, विदेशी खिलाड़ियों ने क्लब के प्रबंधन से बात की और इजÞराइल नहीं आने के अपने फैसले की घोषणा की।‘

इसमें कहा गया है कि टीम शनिवार और सोमवार को अपने दो आगामी इजराइली सुपर लीग खेलों में केवल इजÞराइली खिलाड़ियों के साथ दिखाई देगी।मैकाबी का अगला यूरोलीग गेम गुरुवार को लिथुआनिया में जल्गिरिस कौनास के खिलाफ है।

–आईएएनएस

एसकेपी

Exit mobile version