कोलकाता: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने शुभमन गिल को भारत की एकदिवसीय टीम की कप्तानी सौंपने के फैसले का समर्थन करते इसे ‘उचित फैसला’ बताया। गांगुली ने कहा कि रोहित शर्मा को एकदिवसीय कप्तान के पद से हटाने का फैसला संभवत: चैंपियन्स ट्रॉफी और टी-20 विश्व कप विजेता कप्तान के साथ सलाह-मशविरा करने के बाद किया गया होगा। टैस्ट कप्तान के रूप में गिल की पहली श्रृंखला में भारत ने इंगलैंड में 5 मैच की श्रृंखला ड्रॉ कराई थी। गांगुली ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह रोहित के साथ सलाह-मशविरा करके किया गया है.. मुझे नहीं पता कि अंदर क्या है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह एक उचित फैसला है। रोहित खेलते रह सकते हैं और इस बीच आप एक युवा कप्तान को तैयार करते रह सकते हैं। इसलिए मुझे इसमें कोई समस्या नहीं दिखती।’
ये भी पढ़ें : पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IPS रवजोत ग्रेवाल और 2 PPS अधिकारियों का हुआ तबादला

