Site icon Dainik Savera Times

English Premier League में फिर से शीर्ष पर पहुंचा मैनचेस्टर सिटी

मैनचेस्टर: बेहतरीन फॉर्म में चल रहे जेरेमी डोकू के शानदार प्रदर्शन से मैनचेस्टर सिटी ने बोर्नमाउथ को 6-1 से करारी शिकस्त देकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। एक अन्य मैच में आर्सेनल को न्यूकासल से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। इससे मैनचेस्टर सिटी को चोटी पर पहुंचने में मदद मिली।

सिटी के अब 11 मैच में 27 अंक हो गए हैं जबकि आर्सेनल के इतने ही मैच में 24 अंक हैं और वह टोटेनहैम के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गया है। बेल्जियम के जेरेमी डोकू ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने सिटी की तरफ से एक गोल किया जबकि चार अन्य गोल करने में मदद की। इससे सिटी ने वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर सभी मैच जीतने का रिकॉर्ड बरकरार रखा।

Exit mobile version