Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Manchester City ने जीता UEFA Super Cup, पेनल्टी शूटआउट में सेविला को हराया

August 17, 2023

Manchester City ने जीता UEFA Super Cup, पेनल्टी शूटआउट में सेविला को हराया

एथेंस: इंग्लिश चैंपियन मैनचेस्टर सिटी ने सेविला को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अपना पहला यूईएफए सुपर कप खिताब जीता। मैनचेस्टर सिटी ने पेनल्टी शूटआउट में सेविला को हराकर पहली बार यूईएफए सुपर कप का खिताब जीत लिया है। एथेंस के कारेस्काकिस स्टेडियम में 16 अगस्त को खेले गए फाइनल मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट में निकला।

सेविला के यूसुफ एन-नेसिरी ने 25वें मिनट में स्पेनिश टीम को बढ़त दिलाई, जबकि कोल पामर ने 63वें मिनट में हेडर से गोल करते हुए टीम को बराबरी पर ला दिया। शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फुल टाइम तक मैच 1-1 से बराबरी पर रहा। हालांकि सिटी ने सेविला को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया। 2016 की गर्मयिों में मैनचेस्टर क्लब में कार्यभार संभालने के बाद से कैटलन ने अब तक 15 प्रमुख ट्रॉफियों की देखरेख की है।

इसमें पांच प्रीमियर लीग खिताब, दो एफए कप, चार लीग कप, एक चैंपियंस लीग, दो सामुदायिक शील्ड और अब यूईएफए सुपर कप शामिल हैं। इतना ही नहीं इस कल्ब के पास 2023 के ख़त्म होने से पहले एक खिताब और जीतने का मौका होगा, क्योंकि दिसंबर में सिटी पहली बार फीफा क्लब विश्व कप में भाग लेने के लिए सऊदी अरब की यात्र करेगी।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें