Site icon Dainik Savera Times

मांडविया ने ‘Fit India Sunday on Cycle’ का किया नेतृत्व, Lovlina ने गुवाहाटी से दिया समर्थन 

नई दिल्ली: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात के पोरबंदर में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का नेतृत्व किया जबकि ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने गुवाहाटी से इस पहल का समर्थन किया।

मांडविया के साथ 150 से अधिक साइकिल सवारों ने उनके लोकसभा क्षेत्र पोरबंदर के उपलेटा में म्यूनिसिपल आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज से तालुका स्कूल क्रिकेट ग्राउंड तक पांच किलोमीटर का सफर तय किया। तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता बोरगोहेन देश के विभिन्न हिस्सों से अन्य प्रतिष्ठित खिलाड़ियों के साथ गुवाहाटी में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के क्षेत्रीय केंद्र से साइक्लिंग पहल में शामिल हुईं।

पूर्व राष्ट्रमंडल हैवीवेट कुश्ती चैंपियन संग्राम सिंह ने भी दिल्ली में इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपना समर्थन देने का संकल्प लिया। पिछले महीने मांडविया द्वारा शुरू किए जाने के बाद से देश भर में 2500 से अधिक स्थानों पर साइक्लिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है। मांडविया ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘साइकिल चलाना प्रदूषण का समाधान है।

यह अच्छे स्वास्थ्य का मंत्र है। सभी को साइकिल चलानी चाहिए क्योंकि यह फिट रहने के लिए फायदेमंद है। आप एक ग्रुप बना सकते हैं और साथ में साइकिल चला सकते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देशय़ से 2019 में ‘फिट इंडिया’ पहल की शुरुआत की थी। खेल मंत्रलय भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) और ‘माई भारत’ के सहयोग से ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन करता है।

ये भी देखें : Apara Ekadashi 2026: मई में कब है अपरा एकादशी? जानिए व्रत की सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय

Exit mobile version