Site icon Dainik Savera Times

Manika ने दुनिया की 14वें नंबर की खिलाड़ी को हराकर WWT क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

जेद्दा: मनिका बत्रा एलीट डब्ल्यूडब्ल्यूटी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई जिन्होंने दुनिया की 14वें नंबर की खिलाड़ी नीना मिट्टेलहम को हराया। दूसरे दौर में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग मान्यु को हराने के बाद बत्रा ने जर्मनी की नीना को 22 मिनट में 11.6, 11.9, 11.7 से मात दी। यह चार प्रयासों में इस प्रतिद्वंद्वी पर मनिका की पहली जीत थी । अब उनका सामना दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी जापान की हिना हयाता से होगा। इस समय विश्व रैंकिंग में 39वें नंबर पर काबिज मनिका इस प्रदर्शन के बाद शीर्ष 25 में पहुंच जायेंगी।

Exit mobile version