Site icon Dainik Savera Times

Manika ने रीथ को हराकर यूटीटी में चौथी जीत की दर्ज

पुणे: भारत की सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को यहां अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) में मंगलवार को टी रीथ रिशिया को 3-0 से हराया। बेंगलुरु स्मैशर्स की तरफ से खेल रही मनिका बत्रा ने गोवा चैलेंजर्स की रीथ की एक नहीं चलने दी और इस सत्र में एकल में लगातार चौथी जीत दर्ज की। मनिका ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया।

उन्होंने पहला गेम 11-4 से अपने नाम किया और इसके बाद भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए अगले दो गेम 11-5 और 11-7 से जीते। इससे पहले स्मैशर्स के किरिल गेरासिमेंको ने विश्व चैंपियनशिप के पूर्व रजत पदक विजेता अल्वारो रोबल्स को 2-1 से हराया था। मनिका के शानदार प्रदर्शन से बेंगलुरु की टीम गोवा को 9-6 से हराने में सफल रही। इस हार के बावजूद गोवा की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही।

 

Exit mobile version