Site icon Dainik Savera Times

IGU North Zone Junior Golf Tournament में मान्यवीर भादू, सारा सोलंकी चैंपियन बने

नई दिल्ली: मान्यवीर भादू ने ग्रुप ए (15-17 वर्ष) में छह ओवर 142 (67-75) का कार्ड बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि सारा सोलंकी नॉर्थ जोन सब-जूनियर की संयुक्त ए + बी केटेगरी में विजेता बनकर उभरीं। गोल्फ खेल को बढ़ावा देने और बच्चों में इसे लोकप्रिय बनाने के लिए भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) ने इसे अप्रैल के दूसरे सप्ताह में गुड़गांव स्थित पैरा-68 एयर फोर्स ट्रेनिंग एंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया था। आदिश्वर एस चहल 73 और 78 राउंड के कार्ड के बाद ग्रुप ए में उपविजेता रहे।

टूर्नामेंट में 6 से 17 वर्ष की उम्र के लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया। वीर भाटिया ने ग्रुप बी (13-14 वर्ष) में 74 और 73 राउंड के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। ग्रुप सी (11-12 वर्ष) में, सोहराब सिंह तलवार (76-68) ने लड़कों के वर्ग में सम्मान हासिल किया, जबकि सहज (80-77) लड़कियों की केटेगरी में विजेता बनीं। समर बैजल और आराध्या रावत ने ग्रुप डी (9-10 वर्ष) में टॉप किया। ग्रुप ई (7-8 वर्ष) में तनुश कुमार और नायशा एस सिन्हा विजेता बने, जबकि ग्रुप एफ (7 वर्ष से कम) में भव्य रतन ने सम्मान हासिल किया।

Exit mobile version